ऊना के सीमावर्ती गांव से लापता 14 साल की लड़की चंडीगढ़ से रेस्क्यू, पुलिस कर रही पूछताछ
जिला ऊना के सीमावर्ती गांव से लापता हुई 14 वर्षीय लड़की का पुलिस ने सुराग लगा लिया है। पुलिस ने चंडीगढ़ 43 सेक्टर के बस स्टैंड से उसे बरामद किया है।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 29 Aug 2019 10:53 AM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2019 10:53 AM (IST)
ऊना, जेएनएन। जिला ऊना के सीमावर्ती गांव से लापता हुई 14 वर्षीय लड़की का पुलिस ने सुराग लगा लिया है। पुलिस ने चंडीगढ़ 43 सेक्टर के बस स्टैंड से उसे बरामद किया है। वह किसके साथ स्कूल से गई और कहां रही इस बारे में पुलिस खोजबीन कर रही है। एएसपी अशोक धीमान ने बताया पुलिस टीम लड़की को ऊना लाने के लिए रवाना हो गई। वह वहां कैसे पहुंची व किसके साथ गई, इसका खुलासा पूछताछ के बाद ही हो पाएगा।
नाबालिग के पिता ने बुधवार को पुलिस थाना में बेटी के अपहरण की शिकायत की थी। परिजनों के मुताबिक मंगलवार शाम के समय उनकी बेटी घर से बाहर किसी काम को गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। अज्ञात लोग उनकी बेटी का अपहरण करके ले गए हैं। परिजनों को शक है कि उसका किसी ने अपहरण कर लिया है। उन्होंने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाकर बेटी को जल्द ढूंढने की मांग की थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें