विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खुद चलकर अस्पताल पहुंचा व्यक्ति और कुछ देर बाद मौत, ऊना में बवाल; डॉक्टर व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 30 Sep 2026 12:08 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2026 12:33 PM (IST)

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में हरपाल सिंह सुनेहरा की उपचार के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर ...और पढ़ें

ऊना अस्पताल में व्यक्ति के मौत के बाद शव रखकर प्रदर्शन करते लोग। जागरण

ऊना अस्पताल में व्यक्ति के मौत के बाद शव रखकर प्रदर्शन करते लोग। जागरण

HighLights

  1. ऊना अस्पताल में उपचार के दौरान हरपाल सिंह की मौत।

  2. परिजनों ने चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया।

  3. अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग।

जागरण संवाददाता, ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार के दौरान हरपाल सिंह सुनेहरा निवासी की मौत हो गई। मृतक के स्वजन ने चिकित्सकों पर उपचार में कथित कोताही बरतने के आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। स्वजन ने शव को स्ट्रेचर पर रखकर कार्रवाई की मांग उठाई। महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अमित कुमार वाल्मीकि की मौजूदगी में स्वजन ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।

अमित कुमार वाल्मीकि ने कहा कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो महासभा सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। 

चिकित्सक व स्टाफ पर कार्रवाई की जाए

उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार को न्याय मिलना चाहिए और उपचार में लापरवाही सामने आने पर संबंधित चिकित्सक व स्टाफ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

खुद चलकर आया था मरीज

मृतक के भाई ने बताया कि हरपाल सिंह उसके साथ स्वयं चलकर अस्पताल की आपातकालीन सेवा में पहुंचा था। उसे छाती में दर्द की शिकायत थी, लेकिन आरोप है कि उसकी समुचित जांच नहीं की गई और न ही समय पर उचित उपचार दिया गया। कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।

स्वजन ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, जिम्मेदार चिकित्सक व स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई करने तथा परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले में जांच के बाद स्थिति स्पष्ट किए जाने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें: टांडा मेडिकल कॉलेज में पीजी प्रशिक्षु से छेड़छाड़, तकनीशियन ने गलत तरीके से कंधे पर हाथ रखा; पीछे से पकड़ा