विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऊना में हिट एंड रन: ड्यूटी से घर लौट रहे पंजाब के बाइक सवार युवक को रौंदकर फरार हो गया कार ड्राइवर

By Naveen Kumar Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 19 May 2026 02:43 PM (IST)

ऊना के गोंदपुर जयचंद में एक दर्दनाक हिट एंड रन हादसे में पंजाब के 34 वर्षीय राजकुमार की मौत हो ...और पढ़ें

ऊना में कार चालक बाइक सवार को रौंदकर फरार हो गया। प्रतीकात्मक फोटो

ऊना में कार चालक बाइक सवार को रौंदकर फरार हो गया। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. ऊना में रात को दर्दनाक हिट एंड रन हादसा।

  2. पंजाब के राजकुमार की बाइक-कार टक्कर में मौत।

  3. यूपी नंबर कार चालक मौके से हुआ फरार।

जागरण टीम, ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में रात को एक दर्दनाक हादसे में पंजाब के युवक की मौत हो गई। गोंदपुर जयचंद क्षेत्र में देर रात एक कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई। बाइक को टक्कर मारने के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान 34 वर्षीय राज कुमार पुत्र सतपाल निवासी मेंहदवाणी, तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।

बाइक के परखच्चे उड़े

जानकारी के अनुसार सोमवार रात एक यूपी नंबर कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और बाइक दोनों के परखच्चे उड़ गए।

अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया युवक

हादसे में बाइक सवार राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को तुरंत दुलेहड़ अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ड्यूटी से लौट रहा था घर

बताया जा रहा है कि राज कुमार केबल बनाने वाले उद्योग में काम करता था और ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था, तभी गोंदपुर जयचंद के पास यह हादसा हो गया। हादसे के बाद यूपी नंबर कार का चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस कार सवार को ढूंढ रही

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है। इस दुखद हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है, जबकि मृतक के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: हमीरपुर के युवक ने मंडी की युवती का अश्लील वीडियो बनाकर रिश्तेदारों को भेज दिया, दुष्कर्म का मामला भी दर्ज 

यह भी पढ़ें: हिमाचल पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही, आयोग ने 8 कर्मचारियों के खिलाफ करवाई FIR दर्ज; सभी ड्यूटी से हटाए