विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऊना में चिट्टा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाई, SHO विपिन शर्मा आए चपेट में; बाजू और टांगे चोटिल

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 07 Oct 2026 02:01 PM (IST)

ऊना में चिट्टा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया, जिसमें थाना प्रभारी विपिन ...और पढ़ें

ऊना में अंब पुलिस टीम पर चिट्टा तस्कर ने गाड़ी चढ़ा दी। (Photo AI Generated)

ऊना में अंब पुलिस टीम पर चिट्टा तस्कर ने गाड़ी चढ़ा दी। (Photo AI Generated)

HighLights

  1. नशा तस्करों ने एसएचओ पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया।

  2. थाना प्रभारी विपिन शर्मा गाड़ी की चपेट में आकर घायल।

  3. पुलिस ने दो युवकों से 14.50 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

संवाद सहयोगी, अंब (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में नशा तस्करों ने एसएचओ पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। थाना अंब के तहत नकड़ोह में पुलिस ने दो युवकों से 14.50 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस के अनुसार एक युवक चिट्टा लेने के लिए गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचा था और पुलिस को देखकर उसने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और थाना प्रभारी अंब विपिन शर्मा पर चढ़ा दी।

गनीमत रही एसएचओ अपनी तरफ गाड़ी देख संभल गए। बावजूद इसके वह गाड़ी की चपेट में आकर घायल हो गए। उनका उपचार सिविल अस्पताल में करवाया गया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अर्जुन सिंह उर्फ जोनी निवासी वार्ड नंबर चार कैलाश नगर नकड़ोह और जसकीरत सिंह निवासी गगरेट के रूप में हुई है।

गुप्त सूचना पर पहुंची थी टीम

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नकड़ोह में कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने बाइक सवार अर्जुन सिंह को जांच के लिए रोका। ऐसे में आरोपित ने जेब से चिट्टा निकालकर नीचे झाड़ियों में फेंक दिया। इसी दौरान जसकीरत सिंह अर्जुन से चिट्टा लेने के लिए गाड़ी लेकर पहुंचा था। पुलिस टीम को अर्जुन के पास मौजूद देखकर जसकीरत ने गाड़ी रोकने के बजाय गति बढ़ा दी। गाड़ी एसएचओ की तरफ बढ़ी और उन्हें टक्कर मार दी।

पुलिस ने काबू किया वाहन सवार

इसके बाद पुलिस ने गाड़ी को रोककर जसकीरत को काबू कर लिया और अर्जुन को भी हिरासत में लिया। पुलिस ने अर्जुन द्वारा झाड़ियों में फेंके गए प्लास्टिक पाउच से 5.77 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इसके बाद अर्जुन के घर पर दबिश देकर वहां से 8.73 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

पुलिस ने तेज की कार्रवाई

एसएचओ की बाजू और एक टांग में चोट आई है। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के साथ ही एसएचओ को गाड़ी से कुचलने के प्रयास को लेकर के संबंधित धारा में मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में नशा तस्करी की सूचना पर जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर छोड़ा कुत्ता, हेड कॉन्स्टेबल को पेट में काटा