विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के ऊना व अंब-अंदौरा स्टेशन पर देरी से पहुंची 3 ट्रेन, गुरुमुखी एक्सप्रेस साढ़े 4 घंटे लेट; यात्री परेशान

By Rakesh Kumar Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 26 Sep 2026 06:25 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के ऊना और अंब-अंदौरा स्टेशनों पर तीन रेलगाड़ियाँ निर्धारित समय से देरी से पहुँचीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

हिमाचल प्रदेश का ऊना रेलवे स्टेशन। जागरण आर्काइव

हिमाचल प्रदेश का ऊना रेलवे स्टेशन। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. ऊना और अंब-अंदौरा में तीन ट्रेनें देरी से पहुंचीं।

  2. गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे विलंब से आई।

  3. यात्रियों को असुविधा हुई और उन्होंने समय पर संचालन की मांग की।

संवाद सूत्र, रक्कड़ (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के ऊना और अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली तीन रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलगाड़ियों के विलंब से पहुंचने के कारण कई यात्रियों का आगे का यात्रा कार्यक्रम भी प्रभावित हुआ। इंदौर-ऊना द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 8:35 बजे के बजाय करीब एक घंटे की देरी से 9:35 बजे ऊना पहुंची।

हरिद्वार से अंबाला-अंब अंदौरा पैसेंजर भी लेट

वहीं, हरिद्वार से अंबाला और सरहिंद होते हुए अंब-अंदौरा आने वाली पैसेंजर भी निर्धारित समय से करीब 50 मिनट देरी से ऊना पहुंची। इसके बाद यह गाड़ी अंब-अंदौरा स्टेशन पर करीब 28 मिनट विलंब से पहुंची।

साढ़े 4 घंटे देरी से पहुंची गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 

इसी तरह पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से अंब-अंदौरा के लिए चलने वाली साप्ताहिक गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी शुक्रवार को करीब साढ़े चार घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पहुंची। ट्रेन का अंब-अंदौरा पहुंचने का निर्धारित समय शाम 5:10 बजे था, जबकि यह रात 9:34 बजे स्टेशन पहुंची।

यह ट्रेन कोलकाता से पटना, वाराणसी, लखनऊ और अंबाला होते हुए अंब-अंदौरा पहुंचती है और इसमें बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। लंबी दूरी की रेलगाड़यों के विलंब से यात्रियों को स्टेशन पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। यात्रियों ने ट्रेनों के समय पर संचालन की मांग की है।

यह भी पढ़ें: बल्क ड्रग पार्क: हिमाचल सरकार हरोली के 6 गांवों में 98 हजार वर्ग मीटर जमीन का अधिग्रहण करेगी, अधिसूचना जारी