विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऊना के अंब में प्राइवेट बस ने कुचला 90 वर्षीय बुजुर्ग, सड़क पार करते समय हुआ दर्दनाक हादसा

By Ajay Kumar Tabyal Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 10 Mar 2026 02:24 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक निजी बस ने 90 वर्षीय बुजुर्ग शरण दास को कुचल दिया, जिससे उनकी ...और पढ़ें

अंब में प्राइवेट बस ने बुजुर्ग को कुचल दिया। प्रतीकात्मक फोटो

अंब में प्राइवेट बस ने बुजुर्ग को कुचल दिया। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. निजी बस ने 90 वर्षीय बुजुर्ग शरण दास को कुचल दिया।

  2. हादसा ऊना जिले के अंब में कैलाश नगर नकड़ोह में हुआ।

  3. पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया।

संवाद सहयोगी, अंब (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में निजी बस ने बुजुर्ग को कुचल दिया। पुलिस थाना अंब के तहत कैलाश नगर नकड़ोह में यह हादसा हुआ, जिसमें बुजुर्ग की जान चली गई। मृतक की पहचान 90 वर्षीय शरण दास पुत्र सुंदर दास के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम दौलतपुर से अंब आ रही एक निजी बस ने कैलाश नगर डिस्पेंसरी के पास सड़क किनारे पैदल जा रहे शरण दास को चपेट में ले लिया, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

रास्ते में तोड़ दिया दम

स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए सीएचसी दौलतपुर ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें सीटी स्कैन के लिए अंब रेफर कर दिया। लेकिन जब उन्हें अंब से सीटी स्कैन करवाने के बाद वापस अस्पताल ले जाया जा रहा था तो उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

क्या कहते हैं एएसपी ऊना

एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मृतक का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजन को सौंप दिया है और इस सड़क हादसे में शामिल आरोपित बस चालक मनीष कुमार निवासी भद्रकाली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: फास्टैग एनुअल पास ठगी: गृह मंत्रालय की चेतावनी के बाद हिमाचल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

यह भी पढ़ें: ऊना-कांगड़ा सीमा पर रिजर्व फॉरेस्ट में तड़के कुल्हाड़ी चलाते पकड़ा 'पुष्पा', काटकर नदी में फेंक रहे थे पेड़