अम्ब में ब्लॉक रिसोर्स सेंटर जनता के हवाले
फोटो 2 संवाद सहयोगी अम्ब चितपूर्णी के विधायक बलवीर सिंह चौधरी ने कहा है कि कोरोना क
फोटो: 2
संवाद सहयोगी, अम्ब : चितपूर्णी के विधायक बलवीर सिंह चौधरी ने कहा है कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार करके देश की 80 करोड़ जरूरतमंद जनता को दिवाली का एक बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने वाली यह योजना, जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर और नवंबर तक लागू रहेगी। बुधवार को बलवीर सिंह चौधरी विकास खंड कार्यालय में आयोजित के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान विधायक बलवीर व हिमुडा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने संयुक्त रूप से साढ़े 12 लाख की लागत से बने ब्लॉक रिसोर्स सेंटर का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर बीडीओ अम्ब अभिषेक मित्तल, बीडीसी अध्यक्ष अम्ब सतीश शर्मा, उपाध्यक्ष हरजीत जस्सल, चितपूर्णी भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह, बीडीसी सदस्य शम्भु गोस्वामी, जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष राज कुमार डोगरा व पंचायत समिति अम्ब के सदस्य व प्रधान भी उपस्थित रहे।