दिलवां में कार पिल्लर से टकराई, दंपती घायल
अम्ब ऊना हाइवे पर पड़ते दिलवां में हुए सडक हादसे में दंपती जख्मी हुए हैं। गंभीरावस्था में उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया जहाँ डाक्टर ने
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Nov 2018 06:17 PM (IST)Updated: Fri, 23 Nov 2018 06:17 PM (IST)
संवाद सहयोगी, अम्ब : अम्ब ऊना हाइवे पर दिलवां के पास हुए हुए सड़क हादसे में एक दंपती जख्मी हो गया। घायल दंपती को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआइ रेफर कर दिया लेकिन उनके परिजन उन्हें टांडा अस्पताल ले गए। सूचना मिलते ही अम्ब पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है। शुक्रवार दोपहर करीब 11 बजे धर्मशाला से ऊना की तरफ जा रही एक कार दिलवां में अनियंत्रित होकर एक सड़क किनारे एक पिल्लर से टकरा गई। हादसे में 43 वर्षीय भारत भूषण पुत्र अमरनाथ निवासी धर्मशाला (कांगड़ा) व उनकी पत्नी सुमन घायल हो गई। डीएसपी अम्ब मनोज जम्वाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें