अम्ब में हुए हादसों में दो लोगों की मौत
उपमंडल के तहत पड़ते गांव बणे दी हट्टी में 45 वर्षीय बाइक सवार एक व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान प्रवीन कुमार पुत्र हंस राज निवासी बणे दी हट्टी के रूप में हुई हैं। सुचना मिलने अम्ब पुलिस ने मृतक का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
संवाद सहयोगी, अम्ब : अम्ब क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला लोहारा के अम्बा दा पद्दर में हुआ। यहा एक कार के खाई में लुढ़कने से चालक मौत हो गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय पंकज कुमार पुत्र रामपाल निवासी लोहारा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को लोहारा किन्नू रोड पर अम्बा दा पद्दर के पास चालक ने कार नियंत्रण खो दिया। इससे अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने खाई में गिरी हुई कार को सीधा करके चालक को बाहर निकाला। घायल चालक को अम्ब अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने पुलिस को सूचित किया लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन शव ले गए। उधर, थाना प्रभारी अम्ब गौरव भारद्वाज का कहना है कि टीम को मौके पर भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दूसरा मामला उपमंडल के गांव बणे दी हट्टी में हुआ। यहां एक बाइक सवार की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय प्रवीन कुमार पुत्र हंस राज निवासी बणे दी हट्टी के रूप में हुई हैं। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
वीरवार रात करीब 8:50 बजे प्रवीन कुमार बाइक पर सवार होकर मुबारिकपुर की तरफ जा रहा था कि बणे दी हट्टी के दुर्गा मंदिर के समीप पहुंचने पर उसे विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों ने निजी वाहन में डालकर उपचार के लिए गगरेट अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर, एसएचओ अम्ब गौरव भारद्वाज का कहना है कि पुलिस ने हादसे में शामिल आरोपित ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।