Move to Jagran APP

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश को कंप्यूटरीकरण से जोड़ा : विक्कू

जागरण संवाददाता ऊना कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमं˜

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Aug 2020 08:15 PM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2020 06:19 AM (IST)
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश को कंप्यूटरीकरण से जोड़ा : विक्कू

जागरण संवाददाता, ऊना : कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इस देश को कंप्यूटरीकरण से जोड़ा और 18 वर्ष के युवा को वोट का अधिकार दिया। राजीव गांधी ने बहुत कम समय में इस देश में बहुत से ऐसे कार्य किए हैं, जिन्हें जनता आज भी अपने जहन में रखती है। विवेक शर्मा ने कहा कि आज राम मंदिर का यदि निर्माण कार्य शुरू हो रहा है तो उसका श्रेय राजीव गांधी को जाता है। क्योंकि वह पहले प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने अपने कार्यकाल में अयोध्या के ताले खुलवाए थे। उन्होंने बहुत से ऐतिहासिक फैसले किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं की ओर से राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन भी अर्पित किए गए। इसके बाद विवेक शर्मा की अगुवाई में अस्पताल में मरीजों को फल भी वितरित किए गए। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव इकबाल सिंह, मोहन, सुरेश दत्त, हर्ष सैणी, नितिश, गौरव, मुनीष, अशोक, सहदेव, पंकज बैंस, हरप्रीत, चमनलाल, शानू राणा, रवि, दलजीत, कमल, सुमित, सुभाष, सुनील, राकेश, अजय उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.