Move to Jagran APP

व्यापारी कल्याण बोर्ड का हो गठन : सुमेश

व्यापार मंडल ने प्रदेश सरकार से व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन का मांग उठाई है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 04:35 PM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 04:35 PM (IST)
व्यापारी कल्याण बोर्ड का हो गठन : सुमेश
व्यापारी कल्याण बोर्ड का हो गठन : सुमेश

जागरण संवाददाता, ऊना : व्यापार मंडल ने प्रदेश सरकार से व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन का मांग उठाई है। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सुमेश शर्मा ने कहा कल्याण बोर्ड में व्यापार मंडल की समस्त कार्यकारिणी को शामिल किया जाए, ताकि व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जा सके। व्यापार मंडल की प्रदेशस्तरीय बैठक 18 नवंबर को सुजानपुर के सागर होटल में होगी। बैठक सुजानपुर व्यापार मंडल के सौजन्य से की जा रही है। सुजानपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेलेंद्र गुप्ता व प्रदेश सदस्य गौरव जैन ने बताया बैठक की अध्यक्षता प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमेश कुमार शर्मा करेंगे। बैठक में व्यापारियों को आने वाली समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भी रणनीति बनाई जाएगी। सभी जिलों के व्यापारी हिस्सा लेंगे। प्रदेशस्तरीय बैठक में मदन लाल खुराना, राकेश कैलाश, सोहन लाल गुप्ता, केके धवन, नरिंदर गोयल, राजिंद्र ¨जडा, वेद शर्मा, राजकुमार गुप्ता, प्रवीण कौशल, महिपाल, अमरनाथ, सुरेश बजाज, सुरेंद्र गुप्ता बिलासपुर, राजा महेंद्रू, मंडी, गो¨वद ठाकुर, बिट्टू, राकेश कोहली कुल्लू, सुदर्शन भट्ट मनाली, मुकेश गुप्ता सोलन, इंद्रजीत शिमला, हरिश चंद्र गुप्ता रामपुर बुशहर, रोशन लाल रोहड़ू, अजय ठाकुर ठियोग, सरजीवन, मुल्खराज, सुरेंद्र सूद, र¨वद्र अरोड़ा व इकबाल ¨सह भाग लेंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.