Move to Jagran APP

मनसोह टिक्करी में युवक ने निगला जहर, मौत

मनसोह टिक्करी में एक व्यक्ति ने संदिग्ध हालात में जहर निगल लिया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 06:11 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 06:11 PM (IST)
मनसोह टिक्करी में युवक ने निगला जहर, मौत

संवाद सहयोगी, अम्ब : मनसोह टिक्करी में एक व्यक्ति ने संदिग्ध हालात में जहर निगल लिया। इससे उसकी मौत हो गई। इससे पहले व्यक्ति को गंभीर हालत में अम्ब अस्पताल पहुंचाया। यहां से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया था। अम्ब पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 35 वर्षीय राजकुमार पुत्र कश्मीर ¨सह, गांव मनसोह टिक्करी जिला ऊना का रहने वाला था।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार राजकुमार बुधवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर में मौजूद था। इसी बीच उसने घर में रखी सल्फास की गोलियां निगल ली। थोड़े ही समय में उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया। परिजनों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने तुरंत उसे अम्ब सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। ऊना अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने राजकुमार की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। थोड़ी ही देर में अम्ब पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों के बयान दर्ज किए। राजकुमार दिहाड़ी-मजदूरी करता था। उसकी पत्नी काफी समय से मायके में रह रही है।

डीएसपी अम्ब मनोज जम्वाल ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह ऊना भिजवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद मौत के पुख्ता कारणों का खुलासा हो जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.