Move to Jagran APP

अनुराग ने विकास के मुद्दे पर कांग्रेस को दी बहस की चुनौती

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कांग्रेस अपना जनाधार खिसकता देख घटिया हथकंडे अपना रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Jul 2018 05:14 PM (IST)Updated: Sun, 08 Jul 2018 05:14 PM (IST)
अनुराग ने विकास के मुद्दे पर कांग्रेस को दी बहस की चुनौती

संवाद सहयोगी, ऊना : सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कांग्रेस अपना जनाधार खिसकता देख घटिया हथकंडे अपना रही है। उन्होंने रविवार को पत्रकारों से बातचीत की। कहा सासंद जवाब दे अभियान कांग्रेस की हताशा को दिखाता है। वीरभद्र ¨सह व सुखविंदर सुक्खू को चुनौती देते हुए कहा वे कोई भी मंच, समय, विषय विकास पर चर्चा के लिए तय कर लें। वह उसमें भाग लेने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस पार्टी दोफाड़ होने की कगार पर है। प्रदेश ही नहीं पूरे देश में कांग्रेस पार्टी अंर्तकलह की शिकार है। कांग्रेस नेताओं में सेवाभाव की कमी है। वे केवल मेवा खाने में ही विश्वास रखते हैं। कांग्रेस सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर रहे नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे। मोदी सरकार के चार साल के दौरान व कांग्रेस के 50 साल के शासन में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में हुए विकास कार्यो पर वह किसी भी मंच पर चर्चा के लिए तैयार हैं। संसदीय क्षेत्र में एम्स, पीजीआइ सेटेलाइट सेंटर, दो मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय विवि, ट्रिपल आइटी, पांच केवी, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, तीन जिले रेलमार्ग से जोड़ने, दो फोरलेन, 26 एनएच, 100 से अधिक सड़कें, दर्जनों विकास की योजनाए मोदी सरकार के कार्यकाल की देन हैं। कांग्रेस पार्टी ने तो मात्र विकास की गति को थामने का कार्य किया है। अनुराग ने दावा किया लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.