Move to Jagran APP

खिलाड़ियों का हॉकी हिमाचल संघ के खिलाफ प्रदर्शन

हॉकी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने खिलाड़ियों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

By Edited By: Published: Wed, 02 Jan 2019 04:53 PM (IST)Updated: Thu, 03 Jan 2019 03:00 AM (IST)
खिलाड़ियों का हॉकी हिमाचल संघ के खिलाफ प्रदर्शन

ऊना, जेएनएन। हॉकी हिमाचल संघ की कार्यप्रणाली को लेकर ऊना के खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने हॉकी संघ पर प्रतिभाओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। ऊना के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के बाहर खिलाड़ी एकत्रित हुए और संघ के पदाधिकारियों की मिलीभगत से हिमाचली प्रतिभाओं की बजाय दूसरे राज्य के खिलाड़ियों को तवज्जो देने को लेकर रोष जताया।

loksabha election banner

हॉकी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर हैं और खिलाड़ियों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खिलाड़ियों की मानें तो राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए राज्य टीम के चयन में योग्य खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। जबकि अन्य राज्यों के खिलाड़ियों को हिमाचल की टीम में जगह दी गई है। राष्ट्रीय स्पर्धा का प्रशिक्षण शिविर हिमाचल की बजाय दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।

जबकि, यह शिविर ऊना में एस्ट्रोटर्फ या किसी दूसरे स्थान पर आसानी से लगाया जा सकता था। खिलाड़ियों में दीपक, गणेश, शुभम, लख¨वद्र ने कहा कि दिल्ली में आठ जनवरी से राष्ट्रीय स्पर्धा का आयोजन होगा। जबकि, ऊना में हाल ही में राज्यस्तरीय हॉकी स्पर्धा करवाई गई थी। इस स्पर्धा में ऊना की टीम विजेता रही थी। हैरानी है कि जब राज्य टीम का ऐलान हुआ तो ऊना के महज चार खिलाड़ियों को इसमें जगह दी गई। जबकि जिन टीमों का प्रदर्शन ऊना से कमतर रहा था, उनके खिलाड़ी अधिक इसमें शामिल किए गए।

बड़ा सवाल चयन समिति पर इसलिए उठ रहा है कि हिमाचल टीम में ऐसे खिलाड़ियों के नाम हैं, जोकि दूसरे राज्यों से ताल्लुक रखते हैं। नियमों के मुताबिक कोई भी बाहरी खिलाड़ी हिमाचल की तरफ से नहीं खेल सकता है। उन्होंने कहा कि हॉकी संघ के पदाधिकारी सीधे तौर पर अपने लोगों को फायदा पहुंचाने में लगे हैं। अगर संघ ने बाहरी राज्यों के खिलाड़ियों को टीम से बाहर नहीं किया और योग्य को शामिल नहीं किया तो वे इसके खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करेंगे। उनके मुताबिक लंबे समय से संघ राष्ट्रीय स्पर्धाओं में अयोग्य खिलाड़ियों को शामिल कर उन्हें फायदा पहुंचाने में जुटा है। उधर, हॉकी हिमाचल की ऊना इकाई के महासचिव सुमित शर्मा ने कहा है कि राज्य टीम का चयन प्रदेश इकाई अपने स्तर पर करती है। उनके ध्यान में यह मामला ऊना के खिलाड़ियों ने लाया है, जिसे वह उच्च स्तर तक पहुंचाएंगे। यदि ऐसा हुआ है तो दुर्भाग्यपूर्ण है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.