Move to Jagran APP

केवल कृष्ण बने संयुक्त व्यापार मंडल के चेयरमैन

संयुक्त व्यापार मंडल शहरी इकाई ऊना की बैठक सोमवार को हुई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 05:06 PM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 05:06 PM (IST)
केवल कृष्ण बने संयुक्त व्यापार मंडल के चेयरमैन
केवल कृष्ण बने संयुक्त व्यापार मंडल के चेयरमैन

संवाद सहयोगी, ऊना : संयुक्त व्यापार मंडल शहरी इकाई ऊना की बैठक सोमवार को हुई। अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने की। जिला संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रमोद वर्मा भी बैठक में मौजूद रहे। प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर के दिशा-निर्देश में आयोजित बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन किया गया। ऊना शहरी इकाई की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। सर्वसम्मति से केवल कृष्ण मैहन को संयुक्त व्यापार मंडल का चेयरमैन नियुक्त किया गया। उपप्रधान की जिम्मेदारी गोपाल कपिला, मदन पुरी, नंद कुमारी पुरी, शिव कुमार आंगरा, विजय कोहली, अवतार व कृष्ण शर्मा को दी गई। इसके अलावा नरेंद्र सैनी को महासचिव नियुक्त किया गया। संयुक्त सचिव ललित शर्मा, सचिव प्रमोद आंगरा, राजीव पुरी, विपिन ओहरी, वीरेंद्र शर्मा व संजीव को नियुक्त किया गया। उपसचिव सविता अरोड़ा, कोषाध्यक्ष विजय आंगरा, प्रेस सचिव राजेश वशिष्ठ, संजय शर्मा व अनुराग सांभर को नियुक्त किया गया। मुख्य सलाहकार अविनाश कपिला, सोमनाथ, सुभाष शर्मा, गुरुबख्श ¨सह मक्कड़, नरेश सांभर व गोपाल जगत ठाकुर को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों में ओमप्रकाश कपिला, अंकित पुरी, यशपाल चौधरी, महेश आंगरा, राजू, सागर आंगरा, वरुण केडिया, रोहित नागपाल, श्याम पुरी, गौरव आंगरा, प्रिंस मक्कड़, विनय पुरी, राजा मक्कड़, पुलकित, मिलन, ज्योति, कपिल, गौरव, र¨वद्र, बृजमोहन, कमलजीत अरोड़ा, सुंदर बेदी, प्रिंस सरोज, नरेंद्र, गौरव जोशी, विक्की शर्मा, राकेश दुबे, पंकज पुरी, शरीन, नीरज खुल्लर, सुकेश भारद्वाज व विमल शर्मा को नियुक्त किया गया। इसके अलावा जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा के सराहनीय प्रयास को देखते हुए प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर ने उन्हें चार जिलों का अतिरिक्त प्रभार देते हुए मंडल अध्यक्ष भी घोषित किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.