बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर
नंदपुर गांव में बाइक की चपेट में आने से 71 वर्षीय महिला घायल हो गई।
संवाद सहयोगी, अम्ब : नंदपुर गांव में बाइक की चपेट में आने से 71 वर्षीय महिला घायल हो गई। उसे सिविल अस्पताल अम्ब से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। पहचान हुसना देवी पत्नी मदन लाल निवासी नंदपुर के रूप में हुई है। वहीं हादसे के बाद बाइक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने आरोपित बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नंदपुर में रविवार देर शाम हुसना देवी सड़क किनारे पैदल जा रही जा रही थी तो उसे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे सिविल अस्पताल अम्ब पंहुचाया। यहां से रेफर कर दिया गया। डीएसपी अम्ब मनोज जम्वाल ने कहा आरोपित बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।