Move to Jagran APP

गलतियों को सुधार लें तो आनंद से महक उठेगा जीवन

रामपुर के पंचायत मैदान में श्रीमद्भागवत कथा जारी है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 05:10 PM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 05:42 PM (IST)
गलतियों को सुधार लें तो आनंद से महक उठेगा जीवन
गलतियों को सुधार लें तो आनंद से महक उठेगा जीवन

संवाद सहयोगी, ऊना : रामपुर के पंचायत मैदान में श्रीमद्भागवत कथा जारी है। कथा वाचक अतुल कृष्ण महाराज ने प्रभु भक्ति का रसपान करवाया। कहा हम अपनी छोटी-छोटी भूलों को ठीक कर लें तो यह मानव जीवन आनंद से छलक उठेगा। सच्चा प्रेम स्वार्थरहित होता है, जिसमें कुछ भी मांगने या लेने की इच्छा नहीं अपितु देते रहने की तमन्ना होती है। हमारा स्वभाव प्रेममय हो जाए। जैसे गहन निद्रा में न शत्रु होता है और न ही मित्र। लाभ-हानि, राग-द्वेष जैसे अनेक द्वंद में हम उलझ कर रह गए हैं। कुरुक्षेत्र के मैदान में यही मुश्किल अर्जुन के सामने भी पेश आई थी तब भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें मार्ग दिखाया। उनके मन में चल रही शंकाओं का समाधान किया। मनुष्य अपने समस्त कर्म भगवान से जोड़ ले तो जीवनमुक्त स्वभाव का अनुभव सहज ही कर सकता है। प्रकृति का सिद्धांत है फूल और कांटे, जीवन और मृत्यु दोनों सिक्के के दो पहलू हैं। वीरवार को कथा में भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला, कंस का वध दिखाया गया। मनमोहक झाकियां निकाली गई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.