रामलीला नाटक मंचन नौ अक्टूबर से शुरू से
श्रीराम लीला कमेटी ऊना की बैठक कमेटी के अध्यक्ष अविनाश कपिला की अध्यक्षता में हुई।
जागरण संवाददाता, ऊना : श्रीराम लीला कमेटी ऊना की बैठक कमेटी के अध्यक्ष अविनाश कपिला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्वामी ज्ञानानंद मौजूद रहे। निर्णय लिया गया कि 11 सितंबर को हनुमान की शोभायात्रा के साथ झंडा रस्म अदा की जाएगी। अध्यक्ष अविनाश कपिला ने बताया शोभायात्रा पूल वाला बाजार की सराय सुथरा से चार बजे निकलेगी। पूरे शहर की परिक्रमा करते हुए शोभायात्रा सराय सुथरा में ही संपन्न होगी।
कपिला ने बताया शोभायात्रा में शहर के सभी वर्ग शामिल होंगे। कई महिला, धार्मिक सत्संग मंडली के सदस्य, व्यापार मंडल के सदस्य, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शोभायात्रा का हिस्सा बनेंगे। वहीं शोभायात्रा को आकर्षक बनाने के लिए विशेष झांकियां निकाली जाएंगी। राधा कृष्ण की झांकी भी आकर्षण होगी। होशियारपुर से विशेष रूप से बजरंगबली का दल शोभायात्रा में शामिल होगा। दस दिवसीय श्रीराम नाटक मंचन का कार्यक्रम नौ अक्टूबर से शुरू होगा, जो 19 अक्टूबर तक चलेगा।
13 अक्टूबर को राम विवाह धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। 19 अक्टूबर को विशाल दशहरा रामलीला मैदान में आयोजित होगा। दिन में झांकियां निकाली जाएंगी। रात्रि को रामलीला का मंचन वृंदावन के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। बैठक में संत ज्ञानानंद महाराज ने रामलीला कमेटी को अपनी शुभकामनाएं दीं। कपिला ने बताया उनके डेरे छापरोह में 20 अक्टूबर से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो रहा है। इस अवसर पर बाबा रिसाले शाह, गणेश सांभर, प्रदीप चड्ढा, मास्टर चमनलाल चौधरी, डॉक्टर सुभाष शर्मा, शिव कुमार मैहन, पवन शर्मा, अश्वनी कुमार, राजकुमार पठानिया, राजीव भनोट, बल¨वदर कुमार गोल्डी, गोपाल कृष्ण, ¨प्रस राजपूत, ललित सांभर, हर¨वदर मक्कड़, अक्षित, संजीव लवली, कार्तिक व सुभाष चंद मौजूद रहे।