Move to Jagran APP

Himachal Politics: 'कांग्रेस की सरकार में घुटन का माहौल...', BJP प्रदेश अध्‍यक्ष राजीव बिंदल का CM सुक्‍खू पर हमला

Himachal Lok Sabha Election 2024 हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्‍यक्ष राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्‍होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस में अभी भी राजनीतिक संकट जारी है। प्रदेश की सरकार में घुटन का माहौल बना हुआ है। ऐसे हालातों में 43 विधायकों वाली कांग्रेस आज 34 पर पहुंच गई है। यह बहुत बड़ी बात है।

By Himani Sharma Edited By: Himani Sharma Published: Fri, 29 Mar 2024 03:14 PM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2024 03:14 PM (IST)
BJP प्रदेश अध्‍यक्ष राजीव बिंदल का CM सुक्‍खू पर हमला

जागरण संवाददाता, ऊना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सियासी संकट अभी भी जारी है। राजीव बिंदल ने जनता को संबोधित करते हुए आगामी चुनाव के बारे में भी बात की।

loksabha election banner

कांग्रेस की सरकार में घुटन का माहौल: राजीव बिंदल

बैठक को संबोधित करते हुए बिंदल ने कहा की हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम जारी है, 43 विधायकों वाली कांग्रेस आज 34 पर पहुंच गई है यह बहुत बड़ी बात है। यह केवल मात्र इसलिए संभव हुआ हैं क्योंकि हिमाचल की कांग्रेस सरकार में घुटन का माहौल है। अभी 6 या 9 उपचुनाव आने वाले हैं और इस बैठक में हम संकल्प लेते हैं की हम 9 के 9 विधानसभा उपचुनाव जीतेगें।

सरकार और पार्टी में आ गई है सुनामी: भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष

इस पूरे घटनाक्रम से कांग्रेस कैंप, सरकार और पार्टी में सुनामी आ गई है। इसके कारण आज कांग्रेस को लोकसभा चुनावों को लेकर प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू पूर्ण चिंता में है की अब क्या करना चाहिए। भाजपा को पूरा विश्वास है की आने वाले लोक सभा चुनावों में हिमाचल में हम 4 की 4 लोक सभा सीट जीतेंगे, हम आगे बढ़ रहे हैं और देश में हम 400 पार जाने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस सरकार से जनता तो क्या उनके अपने विधायक भी खुश नहीं', ऊना में अनुराग ठाकुर बोले- मोदी सरकार ही...

बिंदल ने चुनावी कैलेंडर के बारे में दी जानकारी

बैठक में बिंदल ने चुनावी कैलेंडर के बारे में जानकारी भी दी, जिसमें एससी मोर्चा, महिला मोर्चा, प्रधान उपप्रधान, विधायक, ओबीसी, अल्पसख्यिक सम्मेलन, बूथ विजय, लाभार्थी संपर्क अभियान, स्थापना दिवस, नव वर्ष, राम नौमी, अंबेडकर जयंती जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल है। सभी संसदीय क्षेत्र के संयोजक पूर्व में ही नियुक्त हो चुके है और अब उपचुनावों की दृष्टि से प्रत्येक विधानसभा का संयोजक भी नियुक्त किया जाएगा।

चुनाव प्रबंधन समिति बैठक का हुआ शुभारंभ

भाजपा प्रदेश एवं संसदीय क्षेत्र चुनाव प्रबंधन समिति बैठक का शुभारंभ हुआ। यह जिला ऊना मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश महामंत्री संगठन सिद्धार्थन, महामंत्री प्रो सिकंदर कुमार, बिहारी लाल शर्मा उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh: ऊना में PM मोदी ने वर्चुअली किया क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास, उच्च स्तरीय मिलेंगी सेवाएं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.