पुरानी पेंशन बहाली के लिए बुलंद की आवाज
संवाद सहयोगी बंगाणा राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने पुरानी
संवाद सहयोगी, बंगाणा : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी रावत, राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार डॉ. अनिल स्वदेशी, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप कुमार सरल एवं समस्त कार्यकारिणी के आह्वान पर देशभर में 65 लाख कर्मचारियों ने इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। कर्मचारियों ने इस दौरान शरीरिक दूरी को ध्यान में रखते हुए अभियान चलाया। पोस्टरों को सोशल मीडिया, प्रिट मीडिया, ट्विटर इत्यादि पर शेयर किया। मीडिया प्रभारी रजिद्र स्वदेशी ने बताया कि देश के समस्त कर्मचारियों को न्यू पेंशन स्कीम की सच्चाई मालूम हो चुकी है। न्यू पेंशन स्कीम म्यूचुअल फंड की तरह है। पुरानी पेंशन नियमावली 1972 के अनुसार कर्मचारियों को मुहैया करवाई जाती है, लेकिन न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारियों को औद्योगिक घरानों द्वारा मुहैया करवाई जा रही है। ये पूर्णता बाजारवाद पर निर्भर है।