महिला ने संदिग्ध हालात में निगला जहर
ोली उपमंडल के तहत पड़ते एक गांव में विवाहिता ने संदिग्ध हालात में जहर निगल लिया। परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल हरोली पहुंचाया।
संवाद सहयोगी, ऊना : हरोली उपमंडल के तहत पड़ते एक गांव में विवाहिता ने संदिग्ध हालात में जहर निगल लिया। परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल हरोली पहुंचाया। यहां से उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया था। मामले की सूचना के बाद हरोली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। फिलहाल महिला के जहर निगलने के पुख्ता कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हरोली के अधीन पड़ते गांव सैंसवाल में एक 21 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। थोड़े ही समय में महिला का स्वास्थ्य बिगड़ने लग पड़ा। परिजन उसे हरोली अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने महिला के स्वास्थ्य बिगड़ने का कारण जहर निगलना बताया। मामले की भनक लगने के बाद हरोली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। डीएसपी कुलविंदर सिंह ने बताया मामले की छानबीन की जा रही है।