ऊना ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष बने राजकुमार
विधानसभा क्षेत्र चिंतपूर्णी की ग्राम पंचायत कटौहड कलां के तलवाल गांव से वरिष्ठ भाजपा नेता राज कुमार डोगरा को जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 04:10 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 06:12 AM (IST)
संवाद सहयोगी, अम्ब : विधानसभा क्षेत्र चिंतपूर्णी की ग्राम पंचायत कटौहड कलां के तलवाल गांव से वरिष्ठ भाजपा नेता राज कुमार डोगरा को जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष बनाया गया है। डोगरा इससे पहले लगातार तीन बार जिला भाजपा के उपाध्यक्ष तथा एक बार सचिव भी रह चुके हैं।
डोगरा के अध्यक्ष बनने पर भाजपा चितपूर्णी ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष तरसेम लाल, महेंद्र सिंह, रामदयाल तथा कटौहड कलां की प्रधान सुषमा रानी सहित मंडल के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें