भाजपा का संकल्प पत्र सवा अरब आबादी का ब्लू प्रिंट : अनुराग
देहलां में सोमवार को हुए भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को सांसद अनुराग ठाकुर ने संबोधित किया।
जागरण संवाददाता, ऊना : देहलां में सोमवार को हुए भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को सांसद अनुराग ठाकुर ने संबोधित किया। कहा भाजपा का संकल्प पत्र पांच साल की उपलब्धियों पर आधारित नवभारत निर्माण में देश की सवा अरब की आबादी का ब्लू प्रिट है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रनिर्माण का अपना विजन संकल्प पत्र के माध्यम से देश के सामने रखा है। घोषणापत्र में देश के सभी वर्गो का ध्यान रखा गया है। उन्होंने दावा किया कि पांच साल में भाजपा ने एक निर्णायक सरकार देने का काम किया है।
----------------------
चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा : सत्ती
प्रदेश भाजपाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने दावा किया कि चारों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी की फूट पूरे प्रदेश में जगजाहिर हो चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे एक-एक बूथ पर पूरी जिम्मेदारी के साथ मोर्चा संभाल लें। इस मौके पर जिला भाजपाध्यक्ष बलवीर बग्गा समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।