युवा निभाएंगे जीत में अहम भूमिका : सत्ती
ऊना सदर भाजपा 26 मार्च को दोपहर एक बजे मैहतपुर-बसदेहड़ा में युवा कार्यकर्ताओं सम्मेलन करेगी।
जागरण संवाददाता, ऊना : ऊना सदर भाजपा 26 मार्च को दोपहर एक बजे मैहतपुर-बसदेहड़ा में युवा कार्यकर्ताओं सम्मेलन करेगी। जिसमें कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट किया जाएगा। यह जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने ऊना शहरी युवा मोर्चा इकाई की बैठक में दी। कहा युवा वर्ग की इस चुनाव में अहम भूमिका रहेगी। इसके लिए भाजपा ने युवा वर्ग पर विशेष फोकस किया है। सोशल मीडिया पर पार्टी के प्रचार की जिम्मेदारी भी मुख्य कार्यकर्ताओं के पास है। युवा वर्ग प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। सम्मेलन में अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। कहा अनुराग ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के विकास के साथ-साथ ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास को भी गति दी है। दावा किया कि सांसद विकास निधि से हर गांव में विकास करवाया है। पीजीआइ सेटेलाइट सेंटर, मदर चाइल्ड केयर सेंटर में विशेष सहयोग मिला है। इस मौके पर शहरी भाजपा अध्यक्ष सुरजीत सैणी, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार पठानिया, राकेश, राजेश कुमार शर्मा, डॉक्टर अनिल राजपूत, जिला युवा मीडिया प्रभारी विनय शर्मा, शहरी युवा मोर्चा अध्यक्ष खामोश जैतिक, सुखविंदर सांगरा, अभिनव शर्मा, साहिल, वरुण, मोहित बेदी, साहिल दत्ता, रोहित नागपाल, गणेश राणा, शुभम सैणी, उदय ठाकुर, लखवीर लक्की व साहिल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।