Move to Jagran APP

अनुराग एनआरआइ सांसद : कुलदीप

लोकसभा चुनाव के लिए गठित कांग्रेस की कोआर्डिनेशन कमेटी के सदस्य एवं पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार ने भाजपा पर निशाना साधा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Jan 2019 05:05 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jan 2019 05:05 PM (IST)
अनुराग एनआरआइ सांसद : कुलदीप
अनुराग एनआरआइ सांसद : कुलदीप

संवाद सहयोगी, अम्ब : लोकसभा चुनाव के लिए गठित कांग्रेस की कोआर्डिनेशन कमेटी के सदस्य एवं पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा प्रदेश भाजपा के चारों सांसद 2014 लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में सवार होकर जीत तो गए, लेकिन चुनाव जीतने के बाद ये सांसद अपने संसदीय क्षेत्रों में विकास कार्य करवाने व जनता के दिलों में जगह बनाने में नाकाम साबित हुए हैं। उन्होंने पत्रकारवार्ता में कहा अनुराग अपने संसदीय क्षेत्र के लिए एक एनआरआइ सांसद बनकर रह गए हैं। जो यहां पर विकास के लिए नहीं बल्कि सैर सपाटे के लिए आते हैं। चुनाव के समय उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र की याद आती है। कहा दौलतपुर चौक स्टेशन का चुनाव के समय उद्घाटन करवाया गया। भाजपा नेताओं ने केंद्रीय रेल राज्यमंत्री से कांगड़ा ओर होशियारपुर के लिए रेल पटरी का सर्वे कराने की ऐसी मांग को उठाया से जिसको पूरा करने के लिए अगले 15 साल का समय लग सकता है। इन लोगों को चाहिए था कि मंत्री से नंगल तक आने वाली सभी ट्रेनों को अम्ब तक लाने की मांग उठाते। जनता लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीटों को कांग्रेस की झोली में ढालने का मन बना चुकी है। प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया जाना प्रदेश के लिए एक गौरव की बात है क्योंकि प्रियंका अब हिमाचल वासी हैं। उनके राजनीति में सक्रिय तौर पर आने से कार्यकर्ताओं में नया जोश आया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.