Move to Jagran APP

भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलनों से घबराई कांग्रेस : धूमल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा यह पार्टी नकलबाज है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Jan 2019 06:49 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2019 06:49 PM (IST)
भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलनों से घबराई कांग्रेस : धूमल
भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलनों से घबराई कांग्रेस : धूमल

जागरण संवाददाता, ऊना : पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा यह पार्टी नकलबाज है। भाजपा के कार्यक्रमों की नकल करने में कांग्रेस माहिर है। बाद में इन्हीं में कमियां निकालने में कांग्रेस नेता जुट जाते हैं। इस संगठन में कुछ नया करने की ताकत नहीं है। धूमल ने मंगलवार को ऊना में सदर भाजपा की बैठक को संबोधित किया। कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि यह पार्टी भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलनों से घबराई हुई है, इसलिए आए दिन पार्टी नेता बयानबाजी करने में लगे हैं। इससे पता चलता है कि कांग्रेस में इन सम्मेलनों को लेकर कितना भय है। इस पार्टी को लोकसभा चुनाव में अपनी हार साफ नजर आ रही है। भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है। आला नेताओं से लेकर कार्यकर्ता तक प्रबंधों में जुटे हैं। धूमल ने दावा किया कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकारों ने कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया है। धूमल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। धूमल ने केंद्र सरकार के सवर्णो को आरक्षण देने के फैसले को सराहा। कहा इससे सामाजिक समरसता आएगी। आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की तरफ यह बेहतर कदम है। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, ऊना जिला के प्रभारी विजय अग्निहोत्री मौजूद रहे। धूमल ने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हो जाएं और अपनी-अपनी भूमिका सही तरीके से निभाएं। सभी का लक्ष्य केंद्र में भाजपा की दोबारा सरकार बनाना है। प्रदेश की चारों सीटों में भाजपा को जीत दिलाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने बैठक में चुनावी प्रबंधन एवं प्रचार को लेकर टिप्स भी दिए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.