Move to Jagran APP

जीत के सपने देखना छोड़ दें कांग्रेस नेता : अनुराग

सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जीतने के सपने देखना छोड़ दें।

By Edited By: Published: Thu, 22 Nov 2018 07:57 PM (IST)Updated: Sat, 24 Nov 2018 10:19 AM (IST)
जीत के सपने देखना छोड़ दें कांग्रेस नेता : अनुराग
जीत के सपने देखना छोड़ दें कांग्रेस नेता : अनुराग

ऊना, जेएनएन। सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल व कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा। कहा पाटिल समेत कांग्रेस नेता प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें जीतने के सपने देखना छोड़ दें। ऊना के वार्ड-दस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कांग्रेसी ऐसे सपने देखते हैं, जो कभी भी पूरे नहीं हो सकते।

loksabha election banner

रजनी पाटिल को सपने देखने के लिए ही हिमाचल कांग्रेस का प्रभारी का बनाया गया है। उन्हें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र व हिमाचल की बेसिक जानकारी नहीं है। कहा जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब भी केंद्र की मोदी सरकार ने हिमाचल के लिए कई योजनाएं दी थीं लेकिन पूर्व कांग्रेस सरकार इन योजनाओं को पूरा करने में नाकाम रही। अब केंद्र से मधुर संबंधों के चलते प्रदेश के लिए नई योजनाएं मिल रही हैं। विकास व काम ही हमारी पहचान है। इसी के दम पर जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा। बड़ी योजनाएं हमीरपुर हलके के लिए लाई गई हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय का मसला हल हो गया है। इसका जल्द शिलान्यास करवाया जाएगा। हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज शुरू करवा दिया गया है।

ऊना में पीजीआइ सेटेलाइट सेंटर के लिए भूमि की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। ट्रिपल आइटी की कक्षाएं हमीरपुर से हरोली हलके में शिफ्ट की जाएंगी। जल्द ही ऊना-हमीरपुर रेललाइन का शिलान्यास करवाया जाएगा। ¨चतपूर्णी व दौलतपुर रेलवे स्टेशन को जल्द शुरू करने के लिए रेलमंत्री से मामला उठाया गया है। अनुराग ठाकुर ने कहा गगरेट व ¨चतपूर्णी विस क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खोलने के प्रयास तेज किए गए हैं। विधायक राजेश ठाकुर व बलवीर चौधरी ने जरूरी दस्तावेज तैयार करवा मामला भेज दिया है। जल्द केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय से मंजूरी दिलाई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.