Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट हो जाएं कार्यकर्ता : भाजपा

कुटलैहड़ क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को पंचायत पलाहटा के हरोट के बूथ नंबर- 21 में बैठक की गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 03:28 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 05:44 PM (IST)
लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट हो जाएं कार्यकर्ता : भाजपा
लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट हो जाएं कार्यकर्ता : भाजपा

संवाद सहयोगी, बंगाणा : कुटलैहड़ क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को पंचायत पलाहटा के हरोट के बूथ नंबर- 21 में बैठक की गई। इसमें लोकसभा चुनाव पर चर्चा व पन्ना प्रमुखों को उनकी जिम्मेदारी के बारे में बताया गया। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को एक बार फिर सत्ता में लाना है। इसके लिए अभी से कार्यकर्ता फील्ड में जुट जाएं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार को जीत दिलाकर संसद में भेजा जाएगा। केंद्र सरकार ने अपने कार्यकाल में बेहतरीन कार्य किए हैं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर इन कामों को आम लोगों के बीच रखना है। इस मौके पर प्यार चंद शर्मा, कैप्टन प्रीतम ¨सह, उपप्रधान पलाहटा तिलक राज, शक्ति चंद, लखवीर ¨सह, गुरदास राम, ज्ञान चंद, राज कमल, बलवान ¨सह, सुरजीत ¨सह, केवल ¨सह, रोहित जसवाल, सचिन गुलेरिया, संजय कुमार, आशीष कुमार आदि सदस्य मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.