Onion Price: पेट्रोल से महंगा हुआ प्याज, जानिए- आम लोग कैसे रो रहे प्याज के आंसू
Onion Price प्याज की कीमतों लगातार हो रहे इजाफे के कारण अब लोगों ने इसका इस्तेमाल करना कम कर दिया है ज्ञात हो कि बाजारों में प्याज 100 से 120 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।
ऊना, पूर्ण चंद शर्मा। Onion Price करीब एक माह से प्याज व लहसुन की कीमत लगातार बढ़ रही है। इस कारण कई लोगों ने खाने में प्याज इस्तेमाल करना कम कर दिया है। बाजार में प्याज 100 से 120 रुपये किलो बिक रहा है। जो लोग पहले महीने में चार या पांच किलो प्याज खरीदते थे वे अब एक किलो तक खरीद रहे हैं। सलाद में प्याज की जगह खीरा या मूली को तरजीह दी जा रही है।
लहसुन की कीमत एक सप्ताह में 130 से बढ़कर 180 रुपये तक पहुंच गई है। आम लोगों के लिए इसे खरीदना मुश्किल हो गया है। सर्दी के दिनों में अधिक इस्तेमाल होने वाला लहसुन सब्जी और दालों में कम ही इस्तेमाल हो रहा है। प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान सोमेश शर्मा ने प्याज व लहसुन की दिन-प्रतिदिन बढ़ रही कीमतों पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा आम तौर पर बरसात में प्याज की कीमतों में वृद्धि होती है लेकिन इसके बाद इसके दाम सामान्य हो जाते हैं। इस बार बरसात से प्याज के दाम में लगातार वृद्धि हो रही है।
प्याज आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है। पहले प्याज 20 से 30 रुपए किलो मिल जाता था लेकिन अब इसके दाम 100 रुपये से अधिक हो गए हैं। सलाद से प्याज गायब हो गया है।
-नेहा
प्याज की कीमत काफी बढ़ गई है। अब तो खाने में प्याज इस्तेमाल नहीं हो रहा है। पहले सब्जी के साथ प्याज खरीद लेती थी लेकिन अब नहीं खरीद रही हूं।
-निमेशिका
प्याज तो अनार के भाव बिक रहा है। लहुसन व प्याज 100 व 120 रुपये किलो मिल रहा है। हर सब्जी में प्याज का इस्तेमाल होता है लेकिन अब इसका प्रयोग करते समय सौ बार सोचना पड़ता है।
-अंजू बाला
सबसे ज्यादा समस्या प्याज में आ रही है। लहुसन की तो एक दो कलियां ही सब्जी में पड़ती हैं। इस कारण इसका महंगा होना महसूस नहीं होता है। प्याज तो सब्जी में डालना ही पड़ता है और सलाद में इस्तेमाल होता है।
-कुसुम
Onion Crisis: नहीं कम हुए प्याज के दाम, 250 ग्राम से ग्राहक चला रहे हैं काम
प्याज की होने लगी चोरी
प्याज की कीमतों के बढऩे से अब चोरों की नजर भी इसी पर है। पिछले दोनों कई राज्यों से प्याज चोरी की कई घटनाएं सामने आयी थी।
-गुजरात के सूरत में पालनपुर पाटिया सब्जी मंडी में चोरों ने 250 किलो प्याज चोरी कर ली थी। इस मामले में व्यापारी द्वारा शिकायत भी दर्ज की गयी थी।
-मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक खेत में प्याज की फसल खोदने के बाद चोर 30 हजार रुपये के 7 क्विंटल प्याज चुराकर ले गए। किसान ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई।
-बीते दिनों मध्य प्रदेश के शिवपुरी इलाके में कुछ लोग 20 लाख रुपये की कीमत की प्याज से लदा एक ट्रक लेकर फरार हो गए।