Move to Jagran APP

गोंदपुर बनेहड़ा में जहरीला पदार्थ निगलने से युवक की मौत, होशियारपुर में चल रहा था उपचार

जिला ऊना के पुलिस थाना अम्ब गोंदपुर बनेहड़ा के एक युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अर्श पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी गोंदपुर बनेहड़ा के रूप में हुई है। पीड़ित युवक का उपचार होशियारपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।

By Jagran NewsEdited By: Richa RanaPublished: Fri, 07 Oct 2022 01:39 PM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 01:39 PM (IST)
गोंदपुर बनेहड़ा के एक युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई।

अम्ब, संवाद सहयोगी। जिला ऊना के पुलिस थाना अम्ब गोंदपुर बनेहड़ा के एक युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अर्श पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी गोंदपुर बनेहड़ा के रूप में हुई है। पीड़ित युवक का उपचार होशियारपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां उसकी शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक ने जहरीला पदार्थ क्यों निगला पुलिस इसकी जांच कर रही है।

loksabha election banner

युवक ने रात को घर में कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था

जानकारी के अनुसार गोंदपुर बनेहड़ा के उक्त युवक ने बुधवार रात को घर में कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था। तबियत बिगड़ने पर स्वजन उसे दौलतपुर अस्पताल ले गये थे लेकिन वहां पर उसकी हालत में कोई सुधार न होने पर स्वजन उसे होशियारपुर के एक निजी अस्पताल में ले गये थे। जहां पर शुक्रवार सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामले की सूचना मिलने पर मृतक का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीँ मामले के संबंध में उसके स्वजन के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा ने छोड़ी कांग्रेस

ये भी पढ़ें: गगरेट में आम आदमी पार्टी को झटका, अजेंद्र भारती ने छोड़ी पार्टी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.