Move to Jagran APP

अनिल वशिष्ठ बने रोटरी क्लब ऊना के प्रधान

रोटरी क्लब ऊना की नई टीम ने कार्यभार संभाल लिया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Jul 2021 04:10 PM (IST)Updated: Thu, 01 Jul 2021 04:10 PM (IST)
अनिल वशिष्ठ बने रोटरी क्लब ऊना के प्रधान
अनिल वशिष्ठ बने रोटरी क्लब ऊना के प्रधान

जागरण संवाददाता, ऊना : रोटरी क्लब ऊना की नई टीम ने कार्यभार संभाल लिया है। क्लब के नए प्रधान के रूप में अनिल वशिष्ठ को दायित्व सौंपा गया है। जबकि सुमित अरोड़ा को सचिव मनोनीत किया गया है। रोटरी क्लब ऊना के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल वशिष्ठ ने अपनी टीम की घोषणा करते हुए बताया कि वरिष्ठ रोटेरियन जगदीश राव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजीव पुरी को उपाध्यक्ष, एचएन चीटू को वित्त सचिव बनाया गया है।

loksabha election banner

सार्जेट एट आर्म संजीव सोनी, जतिंद्र सैणी को संयुक्त सचिव बनाया गया है। आशीष शर्मा आइपीपी होंगे, जबकि सुरेंद्र ठाकुर सहायक गवर्नर होंगे। पूर्व प्रधान बरजिद्रज ीत सिंह गोल्डी क्लब के मुख्य ट्रेनर होंगे। इसके साथ ही वरिष्ठ रोटेरियन नरेंद्र कपिला क्लब के मुख्य सलाहकार होंगे। पूर्व प्रधान यशपाल सिंह ठाकुर क्लब के चीफ काउंसलर होंगे।

अनिल वशिष्ठ ने क्लब के बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि रोटेरियन बलदेव चंद वोकेशनल सविर्सेस के निदेशक होंगे। वहीं पूर्व प्रधान रविद्र शर्मा सामुदायिक सेवा के निदेशक होंगे। रोटेरियन डा.रोहित शर्मा युवा सेवाओं के निदेशक होंगे।

इसके अलावा क्लब की विभिन्न समितियों का भी गठन किया गया है। अनिल वशिष्ठ ने बताया कि पब्लिक रिलेशन कमेटी के अध्यक्ष अनुराग शर्मा व सदस्य सुखविद्र सिंह होंगे। मेंबरशिप विकास समिति के अध्यक्ष सुकेश भारद्वाज व सदस्य इंद्रजीत सिंह अरोड़ा, अटैंडेंस प्रमोशन समिति के अध्यक्ष यशपाल सिंह ठाकुर व सदस्य सुरेंद्र ठाकुर, फैलोशिप व डिस्ट्रिक्ट फंकशनस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार नाथ कसाणा व सदस्य इंद्रजीत सिंह होंगे।

उन्होंने बताया कि रोटरी फाउंडेशन कमेटी के अध्यक्ष संजीव अग्निहोत्री व सदस्य नरेंद्र कपिला, इनरव्हील कमेटी के अध्यक्ष बलदेव चंद व सदस्य संजीव सोनी, फंड रेसिग कमेटी के अध्यक्ष संजीव पुरी व सदस्य सुखविद्र सिंह, करियर गाइडेंस व उद्यमिता विकास कमेटी के अध्यक्ष गिरीश भयाना व सदस्य नितिन मल्हान, व्यक्तित्व विकास समिति के अध्यक्ष कर्नल केबी शर्मा व सदस्य मोहिद्र ठाकुर, सड़क व ट्रैफिक सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ व सदस्य अनुराग शर्मा होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.