विधायक ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गांव नंगल जरियालां स्थित पंचवटी कार्य स्थल पर शनिवार को विधायक राजेश ठाकुर ने पौधारोपण की शुरूआत की।
संवाद सूत्र, जरियालां : गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गांव नंगल जरियालां स्थित पंचवटी कार्य स्थल पर शनिवार को विधायक राजेश ठाकुर ने पौधारोपण की शुरूआत की। इस मौके पर आम, पीपल, बरगद, नीम, पोगैमिया पिनाटा, चीड़ व फलदायक पौधे रोपकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस मौके पर उपस्थित लोगों को विधायक ने पौधारोपण, जल संरक्षण और पेड़ों की सुरक्षा की शपथ दिलाई। सभी ने आगामी समय में औषधीय, छायादार व फलदार पौधे रोपने और उनका रखरखाव करने का संकल्प लिया। विधायक लोगों का आह्वान किया कि विषैली रसायनिक खादों और कीटनाशकों का उपयोग न करें, प्राकृतिक खेती को ही बढ़ावा दें और जंगलों को आग से बचाएं।
विधायक ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान समाज ने अपनों को खोया है। आधुनिकता की दौड़ में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया है। पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण जरूरी है। इस मौके पर एसडीएम विनय मोदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह, जिला परिषद सदस्य संगीता शर्मा, वन विभाग से अशोक कुमार, दविदर सिंह, शशि भूषण, नंगल जरियालां की प्रधान सीमा भारद्वाज, उपप्रधान कैप्टन सुशील जरियाल, प्रदेश महिला मोर्चा सचिव व पूर्व बीडीसी अध्यक्ष मंजू जरियाल, नारायण प्रकाश, अम्बोआ की प्रधान रीमा देवी, पूर्व प्रधान संतोष कुमारी, सुरजीत सिंह, दविदर सिंह, शशि भूषण, एक मौका एक उम्मीद संस्था से प्रो. जसवीर सिंह, प्रो. सुशील जरियाल, मुकेश राणा, मंजीत, राहुल पराशर, एडवोकेट संजीव कलोता सहित पंचायत सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे। एक मौका एक उम्मीद संस्था के प्रो. जसवीर जरियाल और प्रो. सुशील जरियाल ने बताया कि भविष्य में भी संस्था पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान जारी रखेगी।