ऊना के सिंगा में मेगा फूड पार्क शुरू, नहीं आए हरसिमरत और जयराम
जेएनएन, ऊना : ऊना जिला के सिंगा में मेगा फूड पार्क का शुभारंभ सासद अनुराग ठाकुर ने किया।
जेएनएन, ऊना : ऊना जिला के सिंगा में मेगा फूड पार्क का शुभारंभ स्थानीय सासद अनुराग ठाकुर एवं हिमाचल के उद्योग मंत्री विक्त्रम ठाकुर ने किया। समारोह में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी आना था, पर वे व्यस्तता के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अपना संबोधित किया और पार्क को राज्य के औद्योगिक विकास के लिए अहम कदम बताया।
इस अंवसर पर सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल में उद्योग जगत को बढ़ावा दिया है। इसके लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है। फूड पार्क इसी कड़ी का हिस्सा है। कहा कि फूड पार्क किसानों की आर्थिक तौर पर मजबूत करेगा। साथ ही इससे हिमाचल के लोगों के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। आने वाले समय में फूड पार्क ऊना के विकास में भूमिका निभाएगा।
कुल 55 एकड़ क्षेत्र में स्थापित फूड पार्क मे सालाना 15 हजार टन सब्जियों और फलों की प्रोसेसिंग होगी। यह फूड पार्क सरकार की तरफ से सौ करोड़ की लागत से इसे तैयार किया गया है। भविष्य में 25 इकाइया पार्क में निवेश करेगी और 5 हजार लोगों को रोजगार हासिल होगा।
इस फूड पार्क को ऊना के जिला के लोगों के लिए एक सौगात माना जा रहा है। क्योंकि इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। इसके लिए किसानों और बागवानों के उत्पादों की भी यहां खपत होगी। उनको घर के पास अपनी मेहनत की अच्छी कीमत मिल जाएगी। मेगा फूड पार्क के खुलने से लोगों में खुशी की लहर है।