नगर पंचायत के अध्यक्ष हटाए, होंगे चुनाव
नगर पंचायत टाहलीवाल में लंबे समय से चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं था लेकिन अब प्रशासन ने अध्यक्ष को हटा दिया है अब दोबारा से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे।
संवाद सहयोगी, टाहलीवाल : नगर पंचायत टाहलीवाल में लंबे समय से चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद अब दोबारा इस पद के लिए चुनाव होगा। प्रशासन ने इसके लिए 30 अप्रैल की तिथि तय कर दी है। इसके बाद नगर पंचायत को नया अध्यक्ष मिलेगा। नगर पंचायत के पार्षदों ने कुछ दिन पहले एसडीएम हरोली गौरब चौधरी को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था। इस पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने विश्वास प्रस्ताव को लेकर पांच अप्रैल तक का समय दिया था। इसमें पार्षद राजकुमार, सुनीता देवी, राजकुमारी व कुलदीप ¨सह ने नगर पंचायत अध्यक्ष राजबीर कौर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। इसके बाद से उन्हें हटाने की प्रक्रिया तेज हो गई थी। अब उन्हें इस पद से हटा दिया गया है। एसडीएम हरोली गौरब चौधरी ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताप के आधार पर अब चुनाव होगा और नए अध्यक्ष को चुना जाएगा।