दिल्ली में राहुल से करेंगे टिकट पर चर्चा : राठौर
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर शुक्रवार को जिला के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिले। दिल्ली रवाना होने से पूर्व राठौर ने अनौपचारिक बातचीत में कहा कि वह पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलेंगे। इसके साथ ही दिल्ली में सभी प्रदेशाध्यक्षों की बैठक में भाग लेंगे। जिसमें लोकसभा चुनाव एवं टिकट को लेकर चर्चा की जाएगी। प्रदेश के राजनीतिक
जागरण संवाददाता, ऊना : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर शुक्रवार को ऊना में जिला के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिले। दिल्ली रवाना होने से पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने अनौपचारिक बातचीत में कहा कि वह पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलेंगे। इसके साथ ही दिल्ली में सभी प्रदेशाध्यक्षों की बैठक में भाग लेंगे। इस दौरान लोकसभा चुनाव एवं टिकट को लेकर चर्चा की जाएगी। प्रदेश के राजनीतिक हालातों एवं पार्टी के संबंध में भी उन्हें अवगत करवाया जाएगा। वह चारों संसदीय क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं और उन्होंने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली है। लोकसभा चुनाव सिर पर हैं और पार्टी का लक्ष्य है कि सभी सीटों पर जीत हासिल की जा सके। कांग्रेस पार्टी को दफ्तर से निकालकर लोगों के बीच ले जाने की पहल की है। कांगड़ा जिले के आधे क्षेत्रों में जा चुके हैं। इसके साथ ही शेष स्थानों को भी पूरा कर लिया जाएगा। लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा जा रहा है। पार्टी के आला नेता एवं संगठन के पदाधिकारी भी इस काम में जुट चुके हैं। वहीं, संगठन की हाल ही में नियुक्तियों को लेकर उठे विरोध के स्वर के बारे मे कहा कि बड़े फैसलों में नाराजगी चलती रहती है। पार्टी में सभी समान हैं और उन्हें अपनी बात कहने का हक है, लेकिन यह मुद्दा कोई बड़ा नहीं है।