अनुराग ने नहीं किया बड़ा काम : जगत राम
मैहतपुर के प्रवेश द्वार पर जिस प्रकार ऊना जिले के समस्त कांग्रसियों व इंटक सहित सभी अन्य फ्रंटल संगठनों ने मिलकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी राम लाल ठाकुर का स्वागत किया। इससे स्पष्ट दिखाई देता है कि इस बार राम लाल ठाकुर की जीत व अनुराग ठाकुर की हार पक्की है। यह बात प्रदेश इंटक के महासचिव एवं हिमाचल इंटक मीडिया कमेटी के अध्यक्ष कामरेड जगत राम ने कही।
जागरण संवाददाता, ऊना : प्रदेश इंटक के महासचिव एवं हिमाचल इंटक मीडिया कमेटी के अध्यक्ष कामरेड जगत राम ने कहा कि मैहतपुर के प्रवेश द्वार पर जिस प्रकार ऊना जिले के समस्त कांग्रसियों व इंटक सहित सभी अन्य फ्रंटल संगठनों ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर का स्वागत किया इससे लग रहा है कि इस बार रामलाल ठाकुर की जीत होगी। इस बार मुकाबला नरेंद्र मोदी बनाम राहुल गांधी के बीच होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में नरेंद्र मोदी व अनुराग ठाकुर के खिलाफ लहर चल रही है। कुछ लोग मोदी-मोदी करते हैं परंतु किसान, मजदूर, कर्मचारी, मध्यम वर्ग व व्यापारी सभी मोदी की नीतियों से विरुद्ध हैं। अनुराग ठाकुर से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता ऊब चुकी है। तीन बार जीतने के बाद भी कोई बड़ा कार्य या उद्योग जनता को नहीं दे पाए।
अनुराग ठाकुर ने ऊना के लोअर देहलां गांव को गोद लिया था। उसमें भी एक रुपया तक खर्च नहीं किया गया। उन्होंने कांग्रसियों को भी सलाह दी कि इधर-उधर की अनाप-शनाप बयानबाजी छोड़कर भाजपा को हराने के लिए एकजुटता से होकर प्रचार में हट जाएं। हमीरपुर के लोगों ने धूमल व ऊना के लोगों ने सतपाल सत्ती को घर बिठाकर दिया है। अब अनुराग को घर बिठाने की बारी है।