राहत : अंतरराज्यीय बस सेवा आज से शुरू
कोरोना की दूसरी लहर में बाधित हुई परिवहन सेवाएं अब सड़कों पर फिर से पूरी तरह से बहाल होंगी।
संवाद सहयोगी, ऊना : कोरोना की दूसरी लहर में बाधित हुई परिवहन सेवाएं अब सड़कों पर फिर से पूरी तरह से बहाल होंगी। पहली जुलाई से यात्री एचआरटीसी की बसों में चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब सहित अन्य राज्यों का सफर फिर से कर सकेंगे। वीरवार से एचआरटीसी ऊना डिपो कुल 26 रूट पर परिवहन सेवा यात्रियों को उपलब्ध करवाएगा। लोकल रूटों के बाद एचआरटीसी ने अब सरकार के दिशानिर्देश के बाद से अंतरराज्यीय बस सेवा को बहाल कर दिया है।
इससे पूर्व राज्य के भीतर एचआरटीसी ऊना डिपो की बसें विभिन्न रूट पर आवागमन कर रही थीं। जबकि पंजाब से होते हुए रूट को कोरोना कर्फ्यू पाबंदियों के चलते बंद किया गया था जोकि अब पहली जुलाई से आगामी निर्देश तक सुचारू कर दिए गए हैं।
---
इन लोकल एवं अंतरराज्यीय रूट पर चलेंगी बसें
आइएसबीटी ऊना से एचआरटीसी की विभिन्न बसों में सुबह पांच बजे ऊना-शिमला सुपरफास्ट, 5.15 बजे डाडासीबा-चंडीगढ़, 5.20 बजे हमीरपुर-चंडीगढ़ सुपरफास्ट, गोंदपुर-चंडीगढ़ 5.30 बजे, ऊना हरसीपत्तन - देहरादून 6.00 बजे बजे चलेगी। इसके अलावा कोटला-चितपूर्णी- दिल्ली सुबह 6.00 बजे, रिवालसर- चंडीगढ़ 6.20 बजे, घंगरेट-शिमला 6.20 बजे, ऊना से हरिद्वार 6.30 बजे, धनेड़ वाया हमीरपुर होशियारपुर 6.30 बजे बस चलेगी। इसके अलावा भद्रकाली-चंडीगढ़ 6.40 बजे, ऊना - शिमला (सुपर फास्ट) सात बजे, शाहपुर से दिल्ली 7.30 बजे, ऊना से बद्दी-कालका 8.15 बजे, ऊना से लुधियाना 11.40 बजे, धर्मशाला से कालका 11.50 बजे, ऊना से होशियारपुर-दहनेटा टू 12.10 बजे दोपहर, कांगड़ा-परवाणू वाया नादौन 12.20 बजे, कांगड़ा-परवाणू वाया देहरा 1.20 बजे, सुजानपुर-होशियारपुर 1.30 बजे, ऊना-होशियारपुर 2.20 बजे, ऊना-चंडीगढ़-उहल दोपहर तीन बजे, ऊना-परवाणू-भंजारू दोपहर तीन बजे, मनाली-कुल्लू-अमृतसर दोपहर बाद 3.30 बजे, ऊना - होशियारपुर-मैड़ी 4.40 बजे, ऊना-होशियारपुर शाम 5.20 बजे चलेगी।