Move to Jagran APP

विश्व में मंदी, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत : अनुराग

ऊना के गगरेट में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि विश्व भर में मंदी का दौर चल रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 06:48 PM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2019 06:30 AM (IST)
विश्व में मंदी, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत : अनुराग
विश्व में मंदी, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत : अनुराग

जागरण संवाददाता, गगरेट (ऊना) : केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि विश्व भर में मंदी का दौर चल रहा है। इसके बावजूद भारत ने आर्थिक विकास के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने आरबीआइ के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन पर देश की आर्थिक स्थिति को लेकर घटिया सियासत करने का आरोप लगाया।

loksabha election banner

ऊना जिले के गगरेट में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अर्थशास्त्री होने के बावजूद रघुराम राजन अपने कार्यकाल में अर्थव्यवस्था के सुधार के लिए कुछ नहीं कर पाए। अनुराग ने रघुराम राजन को खुलकर राजनीति में आने चुनौती दी। उन्होंने ऑटो सेक्टर में मंदी व ग्रोथ रेट कम होने पर कहा कि विश्व भर में मंदी के दौर के बावजूद भारत ने इस क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है।

अगले वर्ष सात फीसद होगी विकास दर

अनुराग ठाकुर ने कहा है कि अगले वर्ष भारत की विकास दर सात फीसद होगी। विश्व भर में मंदी का असर भारत पर भी पड़ रहा है लेकिन फिर भी अगले वर्ष भारत 7 फीसद विकास दर हासिल करने में सफल रहेगा। जेएंडके में अनुच्छेद 370 भ्रष्टाचार की जड़ था

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 भ्रष्टाचार की जड़ था। 370 हटने के बाद अब जम्मू-कश्मीर में भ्रष्टाचार कम होगा और निवेश भी बढ़ेगा। वैष्णो देवी व तिरुपति की तर्ज पर विकसित होगा चिंतपूर्णी

चितपूर्णी : केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने चितपूर्णी को वैष्णी देवी, तिरुपति मंदिर व स्वर्ण मंदिर की तर्ज पर विकसित करने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि चितपूर्णी को विकसित में सभी वर्गों का सहयोग जरूरी है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में पर्यटन की दृष्टि से बेहतर धार्मिक सर्किट बनना चाहिए, ताकि पर्यटक यहां अधिक समय व्यतीत करें। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार धर्मशाला में इनवेस्टर मीट करने जा रही है। निवेश होगा तो नौकरियां भी मिलेंगी। लेकिन हम सबका दायित्व है कि इन नौकरियों में से 70 प्रतिशत रोजगार हिमाचलवासियों को मिले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.