Move to Jagran APP

अनुराग बताएं, संसद में कितने सवाल पूछे: सुक्खू

कांग्रेस ने सांसदों की जवाबदेही को लेकर अभियान छेड़ा है, इसे हर विस क्षेत्र तक पहुंचाया जाएगा।

By BabitaEdited By: Published: Mon, 12 Mar 2018 02:22 PM (IST)Updated: Mon, 12 Mar 2018 02:22 PM (IST)
अनुराग बताएं, संसद में कितने सवाल पूछे: सुक्खू
अनुराग बताएं, संसद में कितने सवाल पूछे: सुक्खू

ऊना, जेएनएन। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर बताएं कि चार साल में उन्होंने संसद में अपने क्षेत्र से जुड़े कितने सवाल पूछे। कितना विकास करवाया, इसे भी जनता के सामने रखें। सुक्खू ने रविवार को कुटलैहड़ विस क्षेत्र के डंगोली में हिसाब दें सांसद, जवाब दें सांसद कार्यक्रम में भाजपा सांसदों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऊना की जनता जानना चाहती है कि स्वां तटीकरण, ट्रिपल आइटी के काम क्यों बंद पड़े हैं। आदर्श गांव लोअर देहलां विकास क्यों नहीं कर पाया।

loksabha election banner

नंगल-तलवाड़ा रेलमार्ग कब पूरा होगा। इन सभी बातों का भाजपा सांसद को जवाब देना होगा। कांग्रेस ने सांसदों की जवाबदेही को लेकर अभियान छेड़ा है, इसे हर विस क्षेत्र तक पहुंचाया जाएगा। कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर सांसद की पोल खोलेंगे। उन्होंने कहा कि 25 साल से हमीरपुर लोकसभा सीट पर भाजपा का कब्जा है, पर सभी सांसद क्षेत्र का विकास करवाने में असफल रहे हैं। वर्तमान जनप्रतिनिधि को ही इसका जवाब देना होगा। केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा की सरकारें हैं। ऐसे में पार्टी जवाबदेही से बच नहीं सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में किसी प्रकार की कोई कलह नहीं है। पार्टी के सभी नेता अपने स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करना कांग्रेस का लक्ष्य है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.