Move to Jagran APP

शादी समारोह में 35 लोगों को मधुमक्खियों ने काटा

bees attack on people क्षेत्र के घुगनकलां में शादी समारोह में गए लगभग 35 लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।

By Edited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 10:12 AM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 10:16 AM (IST)
शादी समारोह में 35 लोगों को मधुमक्खियों ने काटा
शादी समारोह में 35 लोगों को मधुमक्खियों ने काटा

बंगाणा, जेएनएन। क्षेत्र के घुगनकलां में शादी समारोह में गए लगभग 35 लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। सभी लोग शादी समारोह के बाद एक मंदिर में पूजन समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। यह हादसा बंदरों के कारण हुआ। बंदरों ने मधुमक्खियों के छत्ते को छेड़ दिया जिस कारण मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया। फिलहाल 22 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में उपचार दिया गया।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार थानाकलां पंचायत के गांवघुगन कलां में एक शादी समारोह के उपरांत पूजन विधि चल रही थी। इस बीच मंदिर के नजदीक के साथ में पेड़ों पर बंदरों के झुंड ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। नीचे खड़े कई लोग इस वाक्या को देख रहे थे। देखते ही देखते बंदरों ने एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर छलांग लगाना शुरू कर दिया तथा एक पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते को भी छेड़ दिया।

इतने में मधुमक्खियों के झुंड ने शादी समारोह में आए लोगों पर हमला बोल दिया। लगभग 35 लोगों को काट लिया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। थानाकलां सीएचसी के बीएमओ एनके आंगरा ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार दिया गया है। तीन घायलों 12 वर्षीय अंकुश कुमार, 47 वर्षीय पूनम देवी, पवन कुमार को ज्यादा घायल होने के चलते भर्ती किया गया है। अब इनकी सेहत में सुधार हो रहा है। सभी पीड़ितों को डॉ. मनु शर्मा, डॉ. कृतिका, डॉ. ईशांकी भारद्वाज, फार्मासिस्ट मदन गोपाल शर्मा, फार्मासिस्ट राजीव शर्मा, स्टाफ नर्स श्वेता कुमारी, उदय कुमारी, माया देवी, सुरेश कुमार परदेसी ने उपचार के लिए सहयोग किया।

घायलों की सूची

मधुमक्खियों के हमले से सुषमा देवी, पिंकी देवी, कमलेश कुमारी, सुरेंद्र कुमार, अंजना कुमारी, लीला देवी, संतोष कुमारी, सकंदरा देवी, कमला देवी, वीना देवी, प्रिया देवी, कमला देवी, किरण देवी, अभिषेक कुमार, रीना देवी, अंकुश कुमार, ¨प्रस कुमार, प्रकाश चंद, दिपांशु, रमेश चंद, पूनम देवी, सरोज कुमारी सभी निवासी घुगन घायल हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.