मंडी, दौलतपुर चौक, नालागढ़ व धर्मशाला ने जीते मैच
इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम ऊना में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से अंतर महाविद्यालय पुरुष हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई।
जागरण संवाददाता, ऊना : इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम ऊना में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से अंतर महाविद्यालय पुरुष हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई। शुभारंभ ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 12 कॉलेजों की टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में मंडी कॉलेज ने चंबा कॉलेज को 4-1 के अंतर से हराया। जबकि नालागढ़ कॉलेज ने शाहपुर को 3-2 से पराजित किया। अन्य मुकाबलों में दौलतपुर चौक कॉलेज ने सुजानपुर टीहरा कॉलेज को 6-0 और धर्मशाला कॉलेज ने बिलासपुर कॉलेज को 6-0 से हराया। मुख्य अतिथि ने खिलाडियों से अनुशासन में रह अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का आह्वान किया। कहा खिलाड़ी जहां अपनी ख्ेाल प्रतिभा के दम पर अपने कॉलेज का नाम पूरे प्रदेश में रोशन करें, वहीं आने वाले समय में प्रदेश व देश का नाम ऊंचा करने के लिए कड़ी मेहनत करें। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती के अतिरिक्त कॉलेज प्रचार्य डॉ. त्रिलोक चंद, जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी एमपी भराड़िया, डीएसपी अशोक वर्मा, कॉलेज पीटीए अध्यक्ष विनय आंगरा, हॉकी कोच भूपिन्द्र ¨सह, सुमित शर्मा सहित कॉलेज के प्राध्यापक एवं अन्य मौजूद रहे।