विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अचानक काला पड़ गया मोबाइल स्क्रीन और खाते से उड़ गए 30,000, साइबर ठगों का नया खौफनाक पैंतरा

Published: Sun, 20 Sep 2026 08:26 AM (IST)

नंगल सलांगड़ी के एक व्यक्ति को साइबर ठगों ने निशाना बनाया, जब उसका मोबाइल फोन अचानक डार्क मोड में चला ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के ऊना में साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक।

हिमाचल प्रदेश के ऊना में साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक।

HighLights

  1. नंगल सलांगड़ी के व्यक्ति के साथ 30 हजार रुपये की ठगी हुई

  2. साइबर ठगों ने मोबाइल फोन को डार्क मोड में डालकर वारदात की

  3. पीड़ित ने तुरंत साइबर सेल शिमला और ऊना में शिकायत दर्ज कराई

संवाद सूत्र, डेरा बाबा रुद्रानंद। हिमाचल प्रदेश के ऊना के डेरा बाबा रुद्रानंद से साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। नंगल सलांगड़ी के एक व्यक्ति को साइबर ठगों ने शिकार बनाकर 30 हजार रुपये ठग लिए।

व्यक्ति के अनुसार शुक्रवार शाम करीब तीन बजे अचानक उसका मोबाइल फोन डार्क मोड में चला गया। उसे लगा कि शायद फोन में सिस्टम अपडेट हो रहा है।

उसने मोबाइल फोन को स्विच आफ करने का प्रयास किया, लेकिन वह बंद नहीं हुआ। करीब एक घंटे बाद मोबाइल ने दोबारा काम करना शुरू किया।
इसके बाद व्यक्ति के पास बैंक की ओर से फोन आया, जिसमें 20 हजार रुपये की निकासी के संबंध में पुष्टि मांगी गई।

व्यक्ति ने ऐसी किसी भी राशि की निकासी से इन्कार कर दिया। शक होने पर उसने यूपीआइ के माध्यम से बैंक खाते का बैलेंस जांचा तो पता चला कि खाते से 30 हजार रुपये निकाले जा चुके थे।

इस दौरान साइबर ठग अलग-अलग राशि डालकर खाते से और पैसे निकालने का प्रयास कर रहे थे। मामले का पता चलते ही व्यक्ति ने तुरंत 1930 नंबर पर साइबर सेल शिमला में शिकायत दर्ज करवाई। साथ ही बैंक खाते भी बंद करवा दिए। शनिवार को उसने साइबर सेल ऊना में भी मामले की शिकायत दर्ज करवाई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों की जमीन की डिमार्केशन करवाएगी पुलिस, शिमला में कस दिया शिकंजा