Move to Jagran APP

Himachal Election2022:भाजपा से तंग जनता ने कांग्रेस के पक्ष में किया मतदान

विधानसभा चुनावों में पूरे प्रदेश की तरह जिला ऊना में भी कांग्रेस की लहर रही। नतीजन पांचों विस क्षेत्रों में कांग्रेस को 5-0 से प्रचंड जीत मिलेगी। यह बात मंगलवार को कुटलैहड़ कांग्रेस युवा अध्यक्ष मुनीष बैंस ने जारी प्रैस बयान में कही।

By Richa RanaEdited By: Published: Tue, 29 Nov 2022 06:01 PM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2022 06:01 PM (IST)
पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को 5-0 से प्रचंड जीत मिलेगी।

बंगाणा, संवाद सहयोगी। विधानसभा चुनावों में पूरे प्रदेश की तरह जिला ऊना में भी कांग्रेस की लहर रही। नतीजन पांचों विस क्षेत्रों में कांग्रेस को 5-0 से प्रचंड जीत मिलेगी। यह बात मंगलवार को कुटलैहड़ कांग्रेस युवा अध्यक्ष मुनीष बैंस ने जारी प्रैस बयान में कही। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के झूठे प्रलोभनों और झुंझुनू में नहीं आई और पांचों विधानसभा क्षेत्रों में जनता ने कांग्रेस प्रत्याशियों को स्पष्ट तौर पर वोट दिए हैं। हर क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी की ही लहर रही। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाए हैं और कई तरह के प्रलोभन जनता को देखकर वोट हथियाने की कोशिश की है।

loksabha election banner

जयराम सरकार ने पूरे 5 साल तक हर वर्ग के साथ छल किया

यदि भाजपा सरकार ने प्रदेश में कार्य किए होते तो भाजपा प्रत्याशियों को जीत के लिए इन हथकंडों को अपनाने की जरूरत ना पड़ती। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार ने पूरे 5 साल तक हर वर्ग के साथ छल किया था, जिसके चलते हर वर्ग ने भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन किया और कांग्रेस के पक्ष में खुलकर वोटिंग की। कुटलैहड़ में युवा कांग्रेस ने पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य किया है। निःसंदेह कुटलैहड़ में भी कांग्रेस विस् प्रत्याशी की ही जीत होगी और कुटलैहड़ में थमे विकास कार्यों को गति मिलेगी। नतीजन 8 दिसंबर को आने वाले चुनाव के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में होंगे और कुटलैहड़ में 32 वर्षों का सूखा मिटेगा।

ये भी पढ़ें: Kullu News: कुल्‍लू के निरमंड में कारोबारी की डंडों से पीटकर हत्‍या, दुकान लगाने को लेकर हुआ था विवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.