हरोली महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के खिलाफ ह
संवाद सहयोगी, हरोली : प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के खिलाफ हरोली महिला कांग्रेस तल्ख हो गई है। मंगलवार को महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने हरोली में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व एसडीएम हरोली गौरव चौधरी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। आए दिन महिलाओं से मारपीट व सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं लेकिन प्रदेश सरकार आंखें मूंदे बैठी है। महिलाओं का घर से अकेले निकलना मुश्किल हो गया है। अपराधियों को कानून का कोई डर नही रहा हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में हरोली क्षेत्र में हुई घटना दोषियों को सलाखों के पीछे धकेला जाए।
इस अवसर पर हरोली महिला कांग्रेस प्रधान विजय कुमारी, अनु बाला, जसविदर कौर, आशा रानी, बलजीत कौर, परवीन कुमारी, लक्ष्मी देवी, उषा देवी, सुमनलता, तेजपाल कौर जमना देवी, पुष्पा देवी, सुमनलता, कंचन, मनप्रीत कौर, सुषमा, माया देवी, स्वर्णा देवी, शारदा देवी, शकुंतला देवी, वविता, रक्षा देवी व जसवीर कौर आदि मौजूद रहे।