Move to Jagran APP

ढोंगी बाबा ने नशीला पदार्थ खिला लड़की से की छेड़छाड़, मामला दर्ज

16 वर्षीय नाबालिग लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर छेड़छाड़ करने का आरोपी ढोंगी बाबा हिरासत में।

By BabitaEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 11:29 AM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 11:30 AM (IST)
ढोंगी बाबा ने नशीला पदार्थ खिला लड़की से की छेड़छाड़, मामला दर्ज
ढोंगी बाबा ने नशीला पदार्थ खिला लड़की से की छेड़छाड़, मामला दर्ज

ऊना, जेएनएन। उपमंडल अम्ब के मैड़ी में एक ढोंगी बाबा ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को झाड़फूंक के नाम पर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर ढोंगी बाबा को हिरासत में ले लिया है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार मंडी जिला के एक व्यक्ति की लड़की लगभग छह महीने पहले किसी काम के लिए घर से बाहर गई थी। वापस आने के बाद वह बीमार रहने लगी। इस पर लोगों ने कहा कि लड़की पर भूत आदी का साया है। लड़की के पिता को पता चला कि जिला ऊना के मैड़ी में ऐसे बीमार लोगों का इलाज होता है। वीरवार को वह अपनी पत्नी, बेटी और भांजे के साथ मैड़ी आया। शुक्रवार को जब वह एक मंदिर में सेवा कर रहा था तो एक व्यक्ति ने उसे यहीं स्थित एक पालू बाबा के बारे में बताया। कहा वह अपनी बेटी की झाड़-फूंक उससे करवाए।

शनिवार को सभी लोग पालू बाबा के पास पहुंच गए। पालू बाबा ने उनसे बेटी के बारे में जानकारी लेने के बाद उन्हें प्रसाद के लिए कुछ फल और शराब लाने के लिए कहा। लड़की के पिता ने बताया कि उसने अपने भांजे को सारा सामान लाने के लिए भेज दिया। इसके बाद बाबा ने उनसे सामान लेकर कमरे की कुंडी बंद कर ली और झाड़-फूंक करने की बात कही। करीब आधे घंटे बाद जब उनकी बेटी कमरे से बाहर निकली तो वह नशे की हालत में थी। उन्होंने लड़की से जब पूछा तो उसने बताया कि बाबा ने उसे कोई नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की है। इसके बाद इस परिवार ने अम्ब थाना में मामला दर्ज करवाया।

अम्ब पुलिस थाना के एसएचओ दर्शन सिंह ने बताया पुलिस ने लड़की के पिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद लड़की का मेडिकल करवा लिया है। पालू बाबा को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार

बिलासपुर की नाबालिग युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा सुंदरनगर पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बिलासपुर पुलिस से दुष्कर्म की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना सुंदरनगर ने आरोपित सुनील कुमार को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के पेट में दर्द होने पर परिजन उसे शनिवार को बिलासपुर अस्पताल लेकर गए थे। जहां उसके पांच माह के गर्भवती होने की बात पता चला थी। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बिलासपुर पुलिस थाना सदर के एसएचओ योगराज चंदेल शनिवार रात मौके पर पहुंचे।

इस दौरान पीड़ित लड़की से पूछताछ करके आरोपित के ठिकाने को लेकर जानकारी जुटाई थी। इसके बाद बिलासपुर पुलिस ने सुंदरनगर पुलिस के साथ संपर्क किया। नाबालिग युवती के बताए पते पर सुंदरनगर पुलिस ने दबिश देकर आरोपित युवक को गिरफ्तार किया। आरोपित युवक सुंदरनगर में मैकेनिक का काम करता है। डीएसपी सुंदरनगर तरनजीत सिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़ित लड़की ने बताया कि करीब पांच महीने पहले सुंदरनगर में नलवाड़ी मेले में गुड्डी धार निवासी सुनील कुमार उससे मिला था। उसी शाम को सुनील कुमार उसे कार में कहीं ले गया था, जहां पर उसने उससे दुष्कर्म किया था। सुनील कुमार ने वादा किया था कि अब उसके साथ शादी कर लेगा। जब पीड़िता को पता चला कि वे गर्भवती है तो उसने आरोपित को जल्दी शादी करने के लिए कहा लेकिन सुनील कुमार ने एक नहीं सुनी। करीब डेढ़ माह पहले आरोपित ने किसी और लड़की से शादी कर ली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.