ऊना में पंजाब की सीमा से सटे गांव से 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण Una News
Teenage Girl Kidnap जिला ऊना में पंजाब की सीमा से सटे एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण हो गया है।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Wed, 28 Aug 2019 09:23 AM (IST)Updated: Wed, 28 Aug 2019 09:23 AM (IST)
ऊना, जेएनएन। जिला ऊना में पंजाब की सीमा से सटे एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण हो गया है। परिजनों के मुताबिक मंगलवार शाम के समय उनकी बेटी घर से बाहर किसी काम को गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। अज्ञात लोग उनकी बेटी का अपहरण करके ले गए हैं। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। परिजनों को शक है कि उसका किसी ने अपहरण कर लिया है। उन्होंने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाकर बेटी को जल्द ढूंढने की मांग की है। बताया जा रहा है किशोरी अभी नौवीं कक्षा में पढ़ती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें