Move to Jagran APP

हुड़दंग मचाने के आरोप में चार मजदूर गिरफ्तार

र रहे थे। सहायक उपनिरीक्षक थाना गगरेट प्रदीप कुमार ने बताया कि वीरवार देर शाम तहसील कार्यालय घनारी के समीप अपनी झुग्गियों में कुछ अन्य राज्य के कामगार हुड़दंग मचा रहे थे। जिसकी जानकारी किसी ने उन्हें फोन पर दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने तुरंत वहां जाकर तीन लोगों चंद्रशेखर साहनी बिदेश्वर साहनी व दिनेश साहनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक अन्य मामले में गगरेट क्षेत्र के गांव टटेहडा में भी हुड़दंग मचाने के आरोप में एक अन्य अतुल कुमार को भी गिरफ्तार किया है। यह सभी बिहार के निवासी है तथा मजदूरी का कार्य करते है। जिनको मेडिकल करवाने के बाद शुक्रवार को उपमंडल अधिकारी गगरेट के समक्ष पेश किया गया है। गगरेट थाना प्रभारी हरनाम सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गगरेट क्षेत्र में किसी भी प्रकार का कानून का उल्लंघन करने

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 03:10 PM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 08:26 AM (IST)
हुड़दंग मचाने के आरोप में चार मजदूर गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, गगरेट : गगरेट पुलिस ने वीरवार को देर रात्रि हुड़दंग मचाने के आरोप में चार अन्य राज्य के मजदूरों को गिरफ्तार किया है। सहायक उपनिरीक्षक थाना गगरेट प्रदीप कुमार ने बताया कि वीरवार देररात तहसील कार्यालय घनारी के समीप झुग्गियों में कुछ अन्य राज्य के कामगार हुड़दंग मचा रहे थे। किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। तुरंत मौके पर पहुंचकर पुलिस ने चंद्रशेखर साहनी,  बिदेश्वर साहनी व दिनेश साहनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक अन्य मामले में गांव टटेहडा में भी हुड़दंग मचाने के आरोप में एक व्यक्ति अतुल कुमार को भी गिरफ्तार किया है। सभी बिहार के निवासी हैं तथा मजदूरी कार्य करते है। आरोपित का मेडिकल करवाने के बाद शुक्रवार को एसडीएम गगरेट के समक्ष पेश किया गया है। गगरेट थाना प्रभारी हरनाम सिंह ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध गतिविधि या कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.