मलांगड़ में खैर के 127 मोछे बरामद, केस दर्ज
कुटलैहड़ क्षेत्र के मलांगड़ में वन विभाग की टीम ने खैर के 127 मोच्छे बरामद करने में सफलता मिली है। पुलिस ने इस संबध में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वन विभाग की अीम बीाओ अजीत ¨सह, वन रक्षक ठाकुर दास, अंकुश, अजय कुमार सहित अन्य सदस्यों पर आधारित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मलांगड़ के समीप अवैध कटान के मामले में सफलता हासिल की है।
संवाद सहयोगी, बंगाणा : कुटलैहड़ क्षेत्र के मलांगड़ में वन विभाग की टीम ने खैर के 127 मोछे बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वन विभाग की टीम में शामिल बीओ अजीत ¨सह, वन रक्षक ठाकुर दास, अंकुश, अजय कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर मलांगड़ के समीप दबिश दी। यहां टीम ने 127 मोछे खैर के अवैध पाए। इस पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
बंगाणा धार के आरओ संदीप कुमार का कहना है कि उनके पास पहले से ही इस क्षेत्र में अवैध कटान की शिकायतें आ रही थी। इस पर कार्रवाई अमल में लाई गई है। वहीं, एसएचओ प्रकाश चंद शर्मा ने कहा कि पुलिस ने अवैध कटान का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रही है।
उधर, डीएफओ ऊना यशुदीप ¨सह नेक कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग वन माफिया पर शिकंजा कसे हुए है। अवैध कटान करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।