जहरीला पदार्थ निगलने से मैहतपुर के व्यक्ति की मौत
जिला के मैहतपुर निवासी व्यक्ति की जहर निगलने से मौत हो गई।
संवाद सहयोगी, ऊना : मैहतपुर निवासी एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने उसे गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया था। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इससे पहले कि परिजन उसे पीजीआइ लेकर जाते, उसने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
मैहतपुर में रहने वाले 45 वर्षीय करनैल ने बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों के चलते जहरीला पदार्थन निगल लिया था। इससे उसकी तबीयत खराब होने लगी। इसका पता चलते ही परिजनों ने उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। चिकित्सीय जांच में पता चला कि उसकी ऐसी हालत जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई है। उसकी हालत में सुधार न होता देख चिकित्सकों ने उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इससे पहले परिजन उसे एंबुलेंस के माध्यम से पीजीआइ चंडीगढ़ लेकर जाते, उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि करनैल ¨सह दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता था। वह अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। करनैल ने जहर का सेवन क्यों किया, उन कारणों का पता लगाने में पुलिस टीम जुटी हुई है।