जंगल में मिला लापता व्यक्ति का शव
संतोषगढ़ के साथ लगते गांव छतरपुर टाडा के व्यक्ति का शव जंगल में मिला है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Jun 2020 07:43 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 06:14 AM (IST)
संवाद सहयोगी, संतोषगढ़ : संतोषगढ़ के साथ लगते गांव छतरपुर टाडा के व्यक्ति का शव जंगल में मिला है। पहचान 55 वर्षीय नरेश कुमार पुत्र जगत राम के रूप में हुई है। स्वजनों का कहना है कि नरेश तनाव में रहता था। कई बार बिना बताए घर से चला जाता था। 17 जून को वह घर से दवा लेने गया तो वापस नहीं आया। शनिवार सुबह गांव का ही एक आदमी अपने खेतों में ट्रैक्टर पर काम करने गया तो जंगल में शव पड़ा देखा। इसकी सूचना गांव के प्रधान को दी। शिनाख्त की तो पता चला कि शव नरेश कुमार का है। संतोषगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें